जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव : जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सभागार भवन में अंबा सखी सहकारिता समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं संचालन संगीता देवी ने किया। महिला दिवस पर भारी संख्या में केरेडारी बड़कागांव एवं पतरातू प्रखंड के कई महिला जन प्रतिनिधि शामिल हुवे । मौके पर बड़कागांव प्रखंड के 15 वैसी महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने क्षेत्र का नाम देश , राज्य एवं जिला स्तर पर स्थापित किया है। जिसमें आकांक्षा कुमारी, सहीया साथी आशिया खातून, सजवा देवी ,उषा देवी, अमरजीत कौर, अंजू कुमारी, गीता तिर्की के अलावा अन्य का नाम शामिल है। आकांक्षा के पिता प्रा म वी बड़कागांव के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने पुरस्कार में प्राप्त सिलाई मशीन को स्कूली बच्चों के लिए डोनेट कर दिया। मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की अंबा सखी सहकारिता समिति का शुभारंभ किया गया है, जिसमें सखी कोड जारी किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। जिसमें फिलहाल 300 महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। आज भी महिलाओं के साथ उत्पीड़न का मामला देखा जा रहा है हमें इसे दूर करने की आवश्यकता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है महिलाओं के विकास के लिए सभी कार्य किए जाएंगे। हमें महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, महिलाएं शिक्षित होकर एक नहीं बल्कि दो जगह में लोगो को शिक्षित करती हैं। बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा की कड़ा संघर्ष कर पति ने मुझे आगे बढ़ाने का काम किया है। पुरुष है तो नारी है नारी है तो पुरुष है हमेशा दोनों को समझने की जरूरत है दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बड़कागांव मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्तियों को पहचानें अपना हक व अधिकार के लिए लड़े ’ केरेडारी जीप सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा को देखते हुए हमें टीम बनाकर टीमवर्क करने की जरूरत है। ताकि महिलाओं का विकास हो सके। बड़कागांव पश्चिमी जीप सदस्य यासमीन निशा ने कहा महिलाओं के विकास के बगैर स्वस्थ और स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है, महिलाओं के मान सम्मान के बिना एक स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है हमें महिलाओं के मान सम्मान को और बेहतर स्थान देकर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व बिधायक अम्बा प्रसाद ,केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, सहीया साथी आशिया खातून, जिप सदस्य गीता देवी, सुनीता देवी, यासमीन निशा, अनिता सिंह, गीता देवी, मुखिया कविता देवी, बेबी कुमारी, लीलावती देवी, जितनी देवी, पसंस उर्मिला देवी, कौशिला देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, अमरजीत कौर, किरण देवी, शारदा ऋषि, अंजू देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, गिन्नी वर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, चंदर साव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे’