Mustafa Ansari
रांची : शुक्रवार को चंदवे गांव में जेएलकेएम(झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कांके विधानसभा प्रत्याशी फुलेश्वर बैठा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस मौके पर केन्द्रीय महामंत्री जितेन्द्र कुमार महतो,जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो,कांके विधानसभा प्रभारी संजय कुमार साहू,मोहनलाल महतो, कांके पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर महतो, पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष बिनोद महतो,जिला संगठन मंत्री रामनाथ कुमार साहू,बेनीभगत साहू,संदीप साहू,जितेंद्र साहू,दिपेश साहू, अरविंद साहू,दिनेश साहू,संजय महतो, राजेन्द्र महतो,बलराम महतो,गोपाल सिंह, बैजनाथ महतो,तेजनाथ महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।