Eksandesh Desk
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा मतदान के समय को लेकर लगाये गये आरोप बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड विधानसभा 2024 में मात्र 3% मतदान केंद्रों पर ही शाम 4 बजे तक मतदान होगा। झारखण्ड विधानसभा 2014 में 89% एवं 2019 में 63% मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ था। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के कम समय को लेकर लगाए गए आरोप के सन्दर्भ में तथ्य निम्नानुसार हैं।
राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र है, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 मतदान केंद्र है और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र है। 2. 981 नक्सल प्रभावित ग्रामीण मतदान केन्द्रों को छोड़कर, 23,539 ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में एवं सभी शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक का हैे 2014 एवं 2019 के विधानसभा चुनावों में 89% (22,132) एवं 63% (18,555) मतदान केंद्रों पर मतदान का समय प्रात: 7 बजे से सायं 3 बजे तक रखा गया था। इस बार मात्र 3% (981) मतदान केंद्रों पर प्रात: 7 से सायं 4 बजे का समय रखा गया है, जो आयोग के विशेष प्रयासों से ही संभव हुआ है।