Eksandeshlive Desk
रांची : जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने अपने समाज का नाम रौशन करने वाले गढ़वा के तेजस्वी जायसवाल एवं रांची जिले के बुण्डू से नेहा जायसवाल की सफलता पर बधाई दी। तेजस्वी एवं नेहा ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में नेहा जायसवाल ने 197 वां रैंक एवं तेजस्वी जायसवाल ने 23 वां रैंक लाकर समाज एवं राज्य का नाम रौशन किया है।
जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने नेहा एवं तेजस्वी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी सफलता से समाज के सभी बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नरेश जायसवाल एवं झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, एवं जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन के प्रभात रंजन, पारस जायसवाल,सत्यपाल गुप्ता, गोपाल भगत, संतोष जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल, अमिश जायसवाल, बलिराम जायसवाल, रितेश जायसवाल, रमाशंकर प्रसाद, रमन गुप्ता समेत समाज के सभी लोगों ने इनके सफलता पर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
