झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, ईडी की कार्रवाई का विरोध

Politics

Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रांची ,रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और गढ़वा जिला के कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोरहाबादी मैदान में जुटें। इसके बाद कार्यकर्ता राजभवन मार्च पर निकले। लेकिन इस बार झामुमो कार्यकर्ता अपने पुराने निश्चित रूट में परिवर्तन करते हुए सिदो-कान्हू पार्क से प्रेमसंस मोटर होते हुए कांके रोड मुख्यमंत्री आवास के पास होकर आगे बढ़े। यहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका। मगर हजारों की भीड़ नहीं रूकी। कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यमंत्री हाउस कांके रोड से होते हुये आगे बढ़ गयी। कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में ईडी के अफसर के पहुंचने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। शिबू सोरेन के आवास के बाहर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। जुलूस के कारण देर शाम तक कांके रोड जाम रहा।