झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती को लेकर चर्चा

360° Ek Sandesh Live Politics

SUNIL KUMAR

बरहरवा: नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आर.बी पैलेस में बुधवार को झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित कि गई।बैठक की अध्यक्षता झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला सचिव सुरेश टुडू व सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम उपस्थित थे।सभी उपस्थित अतिथियो का नगर व प्रखंड कमिटी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार व संगठन को मजबूती प्रदान करने कों लेकर चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की सभी अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिये अधिक से अधिक लोगो कों पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रत्येक पंचायत कमिटी का विस्तार करने व प्रत्येक बूथ में दो-दो की संख्या में बूथ लेवल एजेंट बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं ने झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बैठक मे मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो, नगर सचिव मोहम्मद इकबाल हुसैन, शक्ति नाथ अमन, प्रखंड सचिव प्रदीप टोप्पो, दिनेश सेन, छोटू शाह, प्रदीप शाह, नूरुल शेख, विकास रजक, जहीरुल शेख, शिव कुमार कुशवाहा, उत्तम, वरुण, प्रशांत, वेदा सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love