झामुमो ने घोषित की असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची

Election

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए साेमवार काे 21 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को सभी उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। सूची के अनुसार, माजबाट विधानसभा सीट से प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ से तेहारू गौर, खुमतई से अमित नाग, चाबुआ से भूबेन मुरारी, गोसाईंगांव विधानसभा सीट से फेडरिकशन हांसदा, सोनारी से बलदेव तेली, दुलियाजान विधानसभा सीट से पीटर मिंज, रंगोनदी से पबन सौताल, दिगबोई से भरत नायक, भेरगांव विधानसभा सीट से प्रभात दास पनिका को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी क्रम में टिंगखांग विधानसभा सीट से महावीर बासकी, बारचाला से अब्दुल मज़ान, रंगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो, मेरघेरिता से जरनल मिंज, नहरकटिया से संजय बाघ, माकुम से मुना कर्मकार, डूमडूमा से रत्नाकर टाटी, सारूपाथर से शाहिल मुंडा, टीटाबोर से सोनिया, बोकाजन (एसटी) से प्रतापचिंग रंगफार और खोवांग विधानसभा सीट से प्रभाकर दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

Spread the love