झामुमो ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बहुत ही संवेदनशील घटना हुई थी। पिछले दिनों दिवाली के दिन उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा में हुए टनल हादसे में 41 मजदूरों की जान फंसी हुई है। झारखंड के भी 15 मजदूर फंसे हैं। लेकिन इस तरह की घटना लगातार भाजपा के शासन काल में होती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक रेल परियोजना में पानी घुस 100 से ज्यादा मजदूर फंस गये थे। सिक्किम में तो 24 जवान आज तक लापता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर काम कर रही है। इस वजह से इस तरह की घटना बढ़ रही है। भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बाबूलाल के इस घटना पर दिये बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील नहीं है। संवेदनहीन है, हमारे लोग फंसे है। भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को पता नहीं है कि घटना के दूसरे दिने ही झारखंड के एक आईएएस सहित तीन लोग वहां जाकर कैंप किये हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता बाबूलाल को इसपर भी राजनीति सूझ रही है। कैसे मजदूर बाहर निकलेंगे इसकी कोई चिंता नहीं है। बाबूलाल आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं। अगर उनके पास काम धाम नहीं है तो एकांतवास में चले जाये।