झामुमो प्रखंड महिला मोर्चा ने सुरेश कुमार बैठा के लिए मांगे वोट

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची : कांके प्रखंड के हुसीर मुरूम रोल एकंबा कनांदू बालू कोकदोरो व बाढ़ू समेत विभिन्न गांवों में सोमवार को झामुमो कांके प्रखंड महिला मोर्चा के सरस्वती उरांव ने सैकड़ो महिलाओं के साथ दौरा कर गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के लिए वोट मांगे। सरस्वती उरांव ने महागठबंधन के हेमंत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और कहा की 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव में सभी संगठित होकर गठबंधन प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के समर्थन में हाथ छाप पर वोट देकर विजयी बनाएं और राज्य में दोबारा महागठबंधन के हेमंत सरकार को लाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाज है,भाजपा के नेता चुनाव में झुठे आश्वासन देकर क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम करते हैं। कहा कि हेमंत सरकार महिला पुरूष के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। हेमंत सरकार ने मंईयां योजना के तहत माता और बहनों को स्वावलंबी बनाने का काम किया है। महिलाएं अपनी सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए दोबारा महागठबंधन के हेमंत सरकार को सत्ता में लाएं। इस मौके पर पिंकी देवी करियो लकड़ा बसिरुन खातून सीता देवी गायत्री देवी सरिता देवी समेत अन्य सैकड़ों महिलाएं शामिल थे।

Spread the love