Eksandeshlive Desk
सिमडेगा : गांव की दशा और दिशा को सिर्फ झारखंड पार्टी ही सुधार सकती है। जाति, धर्म, भाषा, वेशभूषा के बंधन से उपर उठ कर राष्ट्रीय पार्टी को सबक सिखाना है। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का पाकरटांड़ प्रखंड के सुरूरवर्ती और दुरूह गांव गोंदलीपानी में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को विकास से कोई मतलब नहीं है। वर्तमान समय में जिले के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। कहीं बिजली नहीं है,कहीं पानी नहीं है, कहीं डॉक्टर नहीं है तो कहीं शिक्षक नहीं है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बसे गोंदलीपानी गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होने कहा कि दुर्भाग्य है कि 75 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गांव के विकास के लिए कुछ नहीं किया। गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाता है, स्कूल की स्तिथि अच्छी नहीं है। उन्होंने गांव के विकास के लिए एक बार झापा को समर्थन देने की अपील की। इधर झापा नेता एनोस एक्का ने पाकरटांड़ प्रखंड के अन्य गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनी और सभी परेशानियों को दूर करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी एक स्वर में एनोस एक्का के द्वारा किए गए कार्यों पर विश्वाश जताते हुए समर्थन देने का वायदा किया। मौके पर अमजद खान,अनूप मुंडा,कार्तिक भगत, सोमा भगत, हीरा बिलुंग, मिखाईल एक्का, पितरूस बा, रंजीत सिंह, अशोक जैन, प्रखंड प्रभारी शंभू केशरी, मंटू प्रसाद, ब्रज किशोर सिंह, क्लीमेंट सहित कई लोग उपस्थित थे।
