दिशोम गुरु के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय कांके में शोक सभा का आयोजन

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

मेसरा : झामुमो के संरक्षक राज्यसभा सांसद व झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन को लेकर सोमवार को कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा की अगुवाई में,प्रखंड सह अंचल कार्यालय कांके परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है,उन्होंने राज्य और समाज के लिए जो योगदान दिया है वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। वे आदिवासी समाज की आवाज बने और झारखंड आंदोलन को दिशा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। वहीं शोक सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस शोक सभा में कांके प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों व कर्मचारियों के अलावे काफी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।