झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनायी गयी जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती

360°

Eksandeshlive Desk

चास : सिद्धू कान्हू चौक (आईटीआईमोड़) पर शुक्रवार को पूर्वांहन 11:00 बजे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा की अध्यक्षता में झारखंड अलग राज्य के अग्रणी आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती को मोर्चा द्वारा बोकारो जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश में झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये सभी आंदोलनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयपाल सिंह मुंडा अमर रहे का उदघोष किया, जिससे कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि वर्ष 1939 में विद्वान एवं क्रांतिकारी नेता जयपाल सिंह मुंडा ने रांची में एक विशाल सभा आयोजित कर प्रथम बार झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए लड़ाई का ऐलान किया था। मुंडा का सपना था कि यदि अलग राज्य का निर्माण हो जाता है तो खनिज संपदा से भरे झारखंड वासियों को सदा ही सुखमय जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा, लेकिन अलग राज्य होने के बाद भी पक्ष विपक्ष के नेताओं ने अभी तक झारखंडियों एवं आंदोलनकारीयों के विषय में सुध नहीं ली। जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा ने कहा कि एक लड़ाई से झारखंड अलग राज्य लिए लउ़ी गई। अब दूसरी लड़ाई से हक अधिकार और मान सम्मान लेंगे।

पुष्पांजलि समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय संयुक्त सचिव हाबूलाल गोराईं, कार्यक्रम प्रभारी खगेन्द्र नाथ वर्मा, राजकिशोर महतो, बोकारो महानगर संयोजक ज्योति लाल महतो, प्रखंड सचिव संजय लाल महतो, चण्डी चरण महतो, कोषाध्यक्ष मो. मंजूर हुसैन, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गोलबाबू अंसारी, वरीय आंदोलनकारी टेकलाल महतो, खिरोधर महतो, विक्रम महतो, करमचंद गोप, अमीर शेख, बिमल चन्द्र महतो, अनिल सिंह, अरुण बरन सिन्हा, डॉक्टर नागेश्वर महतो, मुमताज़ अहमद, कल्याणी सिंह चौधरी, हरिपद महतो, गोपाल चन्द्र महतो, जवाहर चौधरी, सुनील महतो, रमेश महतो, नारायण महतो, श्यामसुंदर यादव, अनिल महतो, देवेंद्र गोराईं, कंचन रजक, परमेश्वर मण्डल, बोमकेश महथा, राजकुमार महथा, देवानंद त्रिवेदी, कार्तिक राय, राजकुमारी देवी, अयूब अंसारी, महादेव महतो, सपन गोप, सिकंदर शेख, बीरेंद्र कुमार, बिजय सिंह, नीलपद महतो, मोतीलाल गोराईं सहित सहित सैकड़ों आंदोलनकारी उपस्थित रहे।