झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस को और मजबूत बनाना पहली प्राथमिकता : जीनल एन गाला

360° Ek Sandesh Live Politics



कांग्रेसियों ने झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला के आगमन पर किया जोरदार स्वागत
sunil
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-आॅर्डिनेटर और झारखण्ड प्रभारी जीनल एन गाला के झारखंड आगमन होने पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में पार्टी की ओर से झारखंड के लोक पारंपरिक गीत, नृत्य से हजारों के तदात में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बिरसा चौक में भगवान बिरसा के प्रतिमा एव अम्बेड़कर चौक डोरंडा में माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची पहुंचे जहां आयोजित स्वागत एवं अभिनंद समारोह में शामिल हुई। रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान व अन्य प्रदेश महासचिव अख्तर अली व अन्य ने बड़ा माला के साथ झारखंडी टॉपी और मोमेंटो देकर स्वागत किया। स्वागत कड़ी के उपरांत अपराह्न 3 बजे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हुई, बैठक में झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन गाला, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर अहमद अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड की सबसे ज्वलंत मुद्दा मॉब लिंचिंग पर बने विधयेक को दोबारा राज्यपाल के पास भेजकर कानूनी दर्जा दी जाने की मांग की गई अन्यथा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के निवास स्थान बोकारो से राजभवन, रांची तक न्याय यात्रा निकालने संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया। झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन गाला अपने संबोधन में कहा कि मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड आयी हूॅ ,यहां आकर बहुत ही ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रही हूॅ। मैं जैन समाज से आती हॅू हमारे जैन समाज के लिए झारखंड बहुत ही मायने है। हमारे 24 तीर्थकरों में से 20 तीर्थकरों को झारखंड में निर्माण मिला। सबसे बड़ा तीर्थ जैन का पारसनाथ है जो झारखंड में अवस्थित है। आज का मेरा आने का मुख्य उद्देश्य है झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस को और मजबूत बनाये। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह नफरत की बीज बोना चाहती है लेकिन हमारे राहुल गांधी जी मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं और इसके लिए पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा किये जिसके परिणाम स्वरूप झारखंड में पुन: यहां की जनता ने गठबंधन की सरकार बनायी। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द झारखंड में आ रही हूूं तीन चार दिन रहकर पूरा झारखंड की दौरा कर अल्पसंख्यक विभाग को और मजबूत बनायेंगे।
कमेटी के अध्यक्ष मंजूरी ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर कमिटी को ओर सशक्त बनाया जाएगा और जो प्रदेश या जिला पदाधिकारी पार्टी का काम नहीं कर पा रहे हैं उनके जगह उजार्वान लोगों को जगह दी जाएगी। 27 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का रांची के ईटकी में जय हिन्द सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें अल्पसंख्यक विभाग पूरे प्रदेश से बढ-चढ़कर हिस्सा लेगी।

Spread the love