आधा दर्जन आरा मिल को किया गया ध्वस्त वहीं कई ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा जब्त
अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): झारखंड बिहार वन विभाग की संयुक्त टीम ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा (उतरी) के निर्देश पर प्रतापपुर , कुंदा, हंटरगंज व राजपुर प्रक्षेत्र एवं बिहार के इमामगंज व शेरघाटी प्रक्षेत्र के द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के बिहार में संचालित अवैध आरा मिल के विरुद्ध वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतापपुर, शेरघाटी एवं इमामगंज के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया तथा झारखंड बिहार सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कुल छह आरा मिल को ध्वस्त किया गया है साथ हीं आरा मशीन एवं उनके कल पुर्जों सहित 9 ट्रैक्टर कीमती लकड़ी का बोटा को इमामगंज वन क्षेत्र पदाधिकारी के द्वारा जब्त कर वन क्षेत्र कार्यालय इमामगंज ले जाया गया है। यह छापामारी अभियान पकरी, सलैया,पथरा एवं केवलडीह में किया गया जहां लगभग छह आरा मिल संचालित थे जिसे वनविभाग की टीम के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। इस संयुक्त अभियान में चतरा उतरी वन प्रमंडल व गया वन प्रमंडल के वनरक्षी , वनपाल एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी सहित एसएसबी सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।।