Eksandeshlive Desk
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित साह ने कहा कि झारखंड में सतारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के कारण यह राज्य विकास में पिछड़ रहा है। झारखंड के विकास को राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने की जरूरत है। शाह शनिवार को बाबूलाल मरांडी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने जनसभा में झारखंड धाम के विकास की चर्चा की थी और प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड धाम के विकास के लिए 285 करोड़ की स्वीकृत दी, जिससे शिव के इस अनूठे धाम का चौमुखी विकास होगा।
सभा में केन्द्रीय मंत्री व झारखंड भाजपा विस चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, पूर्व सांसद व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय मौजूद थे। गौरतलब है कि धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उम्मीदवार हैं और यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।
वोटबैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देती रही हेमंत सोरेन सरकार
दुमका: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर वोटबैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड बनाने का काम किया और प्रधानमंत्री मोदी झारखंड संवारने के काम कर रहे हैं। शाह ने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहे हैं। राशनकार्ड, मतदाता सूची, बच्चियों के शादी कौन करा रहा है।घुसपैठिए हमारी आदिवासी बहनों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं।ये अपराध को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाल दिया जायेगा।उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार 23 नवंबर के बाद जाने वाली है। जिनकी भी जमीन कब्जाई गई है, कानून बनाकर उसे सीधा करने का काम केंद्र सरकार करेगी।