झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच ने मनाया हिंदी दिवस पखवाड़ा

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच के तत्वावधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर “मां हिंदी काव्यांजलि” काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। अर्पणा सिंह द्वारा मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच सचिव विनोद सिंह गहरवार ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव शोभायमान रहें। मंच संरक्षक विनय सरावगी के स्नेहिल संरक्षण में मंच दिनोंदिन प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम का संयोजन मंच संयोजक ममता मनीष सिन्हा ने किया।

कवि-कवयित्रियों ने अपनी कविता से कार्यक्रम को सार्थक बनाया : जिन कवि-कवयित्रियों ने अपनी कविता से इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया, उनमें मंच सचिव विनोद सिंह गहरवार- हिंदी जय हिंद की भाषा, अनिता रश्मि- मेघों की अबुझ मेहरबानी, हिमकर श्याम- हिंदी अपनी शान है, मंच मीडिया प्रभारी ऋतुराज वर्षा- हिंदी भाषा है महान, ममता मनीष सिन्हा- हिंदी हमारी तपस्या है प्रतिष्ठा है, गीता चौबे गूंज- ओढ धूप की चादर हिंदी, डॉ उर्मिला सिन्हा- हिंदी हमारी मातृभाषा है, राज़ रामगढ़ी- स्वाभिमान का अलख जगाती है हिंदी, गीता सिन्हा गीतांजलि- हिंदी हमारी गंगा की धारा, कल्याणी झा कनक- बड़ी प्यारी सरल बोली, कामेश्वर सिंह कामेश- हमें हिंदी कहते हैं लोग, सुनीता अग्रवाल पिंकी- नन्हा सा वो बालक, अर्पणा सिंह- आन बान शान है हिंदी, के नाम प्रमुख हैं। निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय संभाषण में कहा कि व्यापक अर्थ में हिंदी शौरसेनी अपभ्रंश से उत्पन्न पांच बोली समूहों एवं 17 बोलियों के समूह का नाम है और हिंदी दिवस के संदर्भ में भारत संघ की राजभाषा है। उन्होंने हिंदी वर्णमाला की वैज्ञानिकता, विश्वपटल पर हिंदी स्वीकार्यता, सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफार्मों पर हिंदी की धूम, गैर हिंदी भाषी, प्रवासी भारतीयों एवं विदेशियों द्वारा हिंदी की सेवा एवं साहित्य रचना का विस्तार से उल्लेख किया। अंत में उन्होंने अपनी कविता ‘मैं शब्द हूं, शिव के डमरू से उत्पन्न, पाणिनि की प्रज्ञा द्वारा निर्मित, वर्णानां अर्थसंघानां, वर्ण ध्वनि और अर्थ का, युगनद्ध रूप हूं मैं, का पाठ कर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। अर्पणा सिंह ने उत्कृष्ट संचालन किया। कार्यक्रम का समापन मंच सचिव विनोद सिंह गहरवार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love