News by Ashok Anant 
टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में पुनः धमाल की तैयारी
हंटरगंज(चतरा) झारखण्ड फोटोग्राफी एसोसिएशन अंतर्गत चतरा जिला फोटोग्राफी के तत्वावधान में अशोका आदर्श कला केंद्र, आदर्श नगर बोड़ा में 6th Emaging Expo का पोस्टर लांच जिला मिडिया प्रभारी अशोक अनन्त के नेतृत्व में किया गया।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सुनिल प्रजापति ने आगामी 10,11,12 अप्रैल को झारखंड रांची के खेलगांव में आयोजित होेेने वाले EXPO की विस्तृत जानकारी साझा की।झारखण्ड की राजधानी राँची मे आयोजित होने वाले इस वृहद एक्सपो में झारखण्ड के अलावे बंगाल, उडिसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ एवं अन्य राज्यों से ख्यातिप्राप्त छायाकार भी शामिल होंगे।
इस तीन दिवसीय एक्सपो के दौरान इस उद्यम से जुड़े सैकड़ो कंपनियाँ सेल एण्ड सर्विस के साथ मौजूद रहेंगे।इस दौरान छायाकारों को फैशन माॅडल फोटोग्राफी के साथ साथ अनुभवी छायाकारों के द्वारा वेडिंग ट्रेडिशनल एवं सिनेमैटिक,कैडिंट फोटो एवं विडिओ का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।मौके पर प्रखण्ड सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लल्लू आर्ट, सुनील कुमार,पिन्टु कुमार,सोनु कुमार, राजेश प्रजापति, विनय कुमार,सचिन कुमार समेत अन्य फोटोग्राफर्स शामिल हुए।
