Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड के चाईबासा में अधिकतम तापमान बढ़कर 32.8 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी रांची में भी दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। दिन में मध्यम दर्जे की हवा चलने के बावजूद धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। राज्य के छह जिलों में अधिकतम तापमान 30 या इससे अधिक पहुंच गया है। इन जिलों में चाईबासा 32.8 डिग्री, जमशेदपुर में 30.8, डालटेनगंज में 31 डिग्री, सरायकेला में 31.6 गढवा 30 डिग्री और चतरा में 30 डिग्री सेल्सियस शामिल है। वहीं राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान अब भी 10 डिग्री के नीचे है। इससे इन जिलों में अभी भी कनकनी महसूस की जा रही है। इन जिलों में गुमला में 08 डिग्री, खूंटी में 08 डिग्री, रांची में 09 डिग्री, रामगढ में 09 डिग्री, पलामू में 09 डिग्री, लोहरदगा में 08 डिग्री, लातेहार में 09 डिग्री और गढवा में न्यूरनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.8 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। धूप में गर्मी का एहसास हुआ, जबकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जमशेदपुर में 30.8 और 13.2 डिग्री, डालटेनगंज में 31 डिग्री और 9.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 29.1 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, चाईबासा में 32.8 और न्यूनतम 12.4 डिग्री, खूंटी में 28 डिग्री और 08.4 डिग्री, लोहरदगा में 25 डिग्री और 8.6 डिग्री, लातेहार में 21.5 डिग्री और न्यूदनतम तापमान 11.5 डिग्री, सरायकेला में अधिकतम 31.6 और न्यूतनतम 11.3 डिग्री और गुमला में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
