झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, झारखंड की खुशहाली की कामना

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। मंदिर में पुजारियों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर झारखंड के सर्वांगीण विकास, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक बार फिर मां कामाख्या के दरबार में आने का अवसर मिला। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Spread the love