झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में 10 को लू चलने की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में 10 मई को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जिन जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है उनमें दुमका, पाकुड़ और गोडडा शामिल है। वहीं विभाग के अनुसार राज्य भर में तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान बढ़ते ही राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पडे़गी। इससे राजधानी रांची समेत सभी जिलों के तापमान में पांच से सात डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में गर्जन और बारिश के कारण पूरे राज्यर भर में तापमान कम रहा। इससे लोगों को गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पडा, लेकिन मौसम विभाग ने आठ मई के बाद तापमान में वद्धि होने की संभावना जतायी है। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5, डालटेनगंज में 37, बोकारो में 34.1, चाईबासा में 34.7, देवघर में 34.3, धनबाद में 29.2, गुमला में 32.6, हजारीबाग में 33.3 और गढ़वा में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love