ज्योति साहू की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

360° Ek Sandesh Live Entertainment

SUNIL VERMA

राँची: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 जहां हम देख रहे हैं समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां। 10 अगस्त यानी समापन दिवस को संस्कृति और इतिहास का अनूठा संगम स्थल बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान, रांची में आयोजित हो रहे भव्य समारोह में झारखंड की बेटी ज्योति साहू की आकर्षक प्रस्तुति लोगों को लुभा रही है।

झारखंड की पार्श्व गायिका ज्योति साहू जिन्होंने 7 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत कर दी थी। इनका पहला नागपुरी एल्बम “सोने कर पिंजरा” 1995 में रिलीज़ हुआ था, हिंदी, भोजपुरी, नागपुरी, संथाली, खोरठा, कुडुख आदि भाषाओं में लगभग 4,000 ऑडियो-वीडियो एल्बम में अपनी आवाज़ दी है। झारखंड में बनने वाली छोटे-बड़े स्तर की लगभग 40 से भी ज्यादा फिल्मों में इन्होंने अपनी आवाज दी है जिसमें हालिया NETFLIX पर रिलीज जामताड़ा पार्ट-2 भी शामिल है। प्रथम झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “JIFFA” में “झारखंड की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका’ के खिताब से सम्मानित हो चुकी हैं।