झारखंड की बेटियों ने जीता कांस्य

360° Ek Sandesh Live Sports

रांची: 35वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप, बदलापुर (महाराष्ट्र) में झारखंड की बालिका टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। लीग चरण में झारखंड ने हरियाणा को 25-11, 25-07 से हराकर विजयी शुरुआत की। कर्नाटक के विरुद्ध 19-25, 18-25 से हार के बावजूद टीम ने मजबूत वापसी कर राजस्थान को 20-25, 20-25 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ पर 15-25, 15-25 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में मुंबई के साथ कड़े मुकाबले में 19-25, 20-25 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। खेल के दौरान कुछ कमियां रही होंगी, जिसके कारण हमें कांस्य मिला है। लेकिन खिलाड़ी इन अनुभवों से सीखेंगे और अगली बार निश्चय ही झारखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे। पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं।टीम की इस उपलब्धि पर डॉ. राजेश गुप्ता, गोविंद झा, राजेश कुमार, जमील अंसारी, आशुतोष गोस्वामी, विश्वास उरांव, गौतम सिंह, नगीना कुमार, राजेश कुमार, कीर्ति कुमार, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, डॉ. मनीष शाहदेव, राकेश कुमार, नीतीश सिंह, मो. अमीरूल, अमित कुमार, दीपक वर्मा आदि ने खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और मनोबल की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love