झारखंड की महिला शक्ति करेगी आत्म निर्भर भारत का सपना साकार: आरती कुजूर

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यनारी शक्ति वंदन सम्मेलन में दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया, जिसमें उपस्थित बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल देश की राजनीति और निर्णय-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रभाव उपस्थित सभी बहनों पर स्पष्ट रूप से देखा गया, जहाँ वातावरण में उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। सभी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरूआत और दूरगामी प्रभाव डालने वाला निर्णय बताया।संबोधन को सुनने के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। झारखंड की बहनों में प्रधानमंत्री जी संबोधन का खास प्रभाव है। राज्य की बहने विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान बढ़ चढ़कर देगी।

Spread the love