झारखंड की तीन खिलाड़ियों से सजी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम चिली के लिए हुई रवाना

Ek Sandesh Live Sports
  • टीम में सिमडेगा की दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी है सामिल
  • 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक सैंटियागो, चिली में आयोजित है हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023

Amit Ranjan

सिमडेगा: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आज अपनी FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 यात्रा शुरू की, जब वे आज सैंटियागो, चिली के लिए रवाना हुईं। FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाला है। विशेष रूप से, भारत टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में चौथे स्थान पर रही थी।

FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के लिए रवाना होने जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में हॉकी की नर्सरी सिमडेगा झारखंड की तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी भी सामिल की गई है। तीनो ही खिलाड़ी झारखंड के सिमडेगा जिला की है। दीपिका सोरेंग केरसई प्रखंड के करगागुड़ी की रहनी वाली है। वंही महिमा टेटे सदर प्रखंड के बरकीछापर की रहने वाली और ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन है। जबकि रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली है। ये तीनो ही खिलाड़ी जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला टीम में भी सामिल थी।

भारत को 2022 के उपविजेता जर्मनी के साथ-साथ बेल्जियम और कनाडा के साथ पूल सी में रखा गया है, जबकि गत चैंपियन नीदरलैंड खुद को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान चिली के साथ पूल ए में पाता है। अर्जेंटीना, कोरिया, स्पेन और जिम्बाब्वे को पूल बी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पूल डी का हिस्सा हैं।

कप्तान प्रीति के नेतृत्व में भारत क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए पूल सी के शीर्ष दो में जगह बनाना चाहेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा और उसके बाद 30 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ मुकाबला होगा। एक दिन के आराम के बाद, भारत पूल सी के अपने अंतिम लीग चरण मैच में 2 दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ेगा।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि सिमडेगा जिला के तीन तीन खिलाड़ियों का एक साथ विश्व मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है। हम सिमडेगा वासियों को इस बात पर बहुत गर्व है कि महिला जूनियर विश्व कप में हमारे जिला के तीन तीन खिलाड़ी एक साथ देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ 23.30 बजे IST पर महिला जूनियर विश्व कप जीतने की अपनी खोज शुरू करेगी। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित हॉकी सिमडेगा के पंखरासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश्वर मांझी, कोच प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, एलशन किड़ो, बसंत बा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बलबीर प्रसाद, राहुल मिंज, बिनोद कुल्लू, सोनू ठाकुर, सोहन बड़ाइक, फादर पौलुस बागे, बेनेदिक कुजूर, टिंटस बड़ा सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है।