झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा। अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री धनबाद में रिकॉर्ड किया गया। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, जमशेदपुर में 37.2, डालटेनगंज में 39.0, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love