झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का पदस्थापन के साथ तबादला भी किया गया है। इनमें 32 आईएएस अधिकरियों का तबादला कर दिया गया है जबकि आठ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 16 अफसरों की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में बुधवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग के विशेष सचिव राजेश्वरी बी का तबादला करते हुए पंचायती राज का निदेशक, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विशेष सचिव नेहा अरोड़ा का तबादला करते हुए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही अरोड़ा को कार्यपालक निदेशक, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी और परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा को परिवहन आयुक्त बनाया गया : इसी प्रकार रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह का तबादला करते हुए वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही सिंह को निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, और निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, रविरंजन कुमार विक्रम को रांची का श्रमायुक्त बनाया गया है। साथ ही नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव मनोहर मरांडी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। मरांडी को स्वच्छ भारत मिशन का मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।जेपीएससी के सचिव अक्षय कुमार सिंह को योजना एवं विकास विभाग का विशेष सचिव, सहयोग समितियां के निबंधक सूरज कुमार को राज्य शहरी विकास एजेन्सी सुडा का निदेशक बनाया गया है। साथ ही कुमार को स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और झारखंड राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आदित्य कुमार आनन्द को पशुपालन का निदेशक, सुशांत गौरव रांची नगर निगम का नगर आयुक्त बनाश गया है। साथ गौरव को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया है।

भोर सिंह यादव कृषि विभाग का निदेशक : भोर सिंह यादव को कृषि विभाग का निदेशक, मनोज कुमार रंजन को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक, सुधीर बाड़ा को उच्च शिक्षा का निदेशक, मनोज कुमार रंजन को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक, संदीप कुमार को जेपीएससी का सचिव, राज कुमार गुप्ता को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का अपर सचिव, गरिमा सिंह को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक, हिमांशु मोहन को गृह विभाग का संयुक्त सचिव, विजय कुमार सिन्हा को सामाजिक सुरक्षा का निदेशक बनाया गया है। इसी प्रकार दीपक कुमार दूबे को गोड्डा का डीडीसी, सौरभ मुवानिया को रांची का डीडीसी, मो. जावेद हुसैन को पलामू का डीडीसी, आलोक कुमार को खूंटी का डीडीसी, रवि जैन को कोडरमा का डीडीसी, दीपांकर चौधरी को सिमडेगा का डीडीसी, आशीष अग्रवाल को रामगढ़ का डीडीसी, अनिकेत सचान दुमका का डीडीसी, पीयूष सिन्हा को देवघर का डीडीसी, रीना हंसदा को सरायकेला-खरसांवा का डीडीसी, शताब्दी मजूमदार को बोकारो का डीडीसी, सैय्यद रियाज अहमद को लातेहार का डीडीसी बनाया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार : अमिताभ कौशलः सचिव वाणिज्य कर विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग। वरूण रंजन- प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम् रांची के साथ अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा)। राजेश कुमार शर्मा- सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त। अरवा राजकमल- सचिव, भवन निर्माण विभाग, प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड, अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, अतिरिक्त प्रभार खान आयुक्त। मृत्युंजय कुमार बरणवाल- मनरेगा आयुक्त के साथ अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन दिया गया है। किरण कुमारी पासी- निदेशक, समाज कल्याण, के साथ अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना दिया गया है। कर्ण सत्यार्थी- उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर और प्रशासक, सुवर्णरखा परियोजना, जमशेदपुर दिया गया है। समीरा एस-उपायुक्त, पलामू- अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्त पदाधिकारी

इनका हुआ पदस्थापन : ए. दोड्डे- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अतिरिक्त प्रभार निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप। शेखर जमुआर- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- निदेशक, खेलकूद, अतिरिक्त प्रभार कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण। रवि शंकर शुक्ला- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत उत्पाद आयुक्त, अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विमरेजेन कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची। कुमुद सहाय – प्रतिक्षारत, उन्हें निदेशक सांख्यिकी निदेशालय की जिम्मेवारी सौंपी गई है। घोलप रमेश गोरख-पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, जल जीवन मिशन की जिम्मेवारी दी गई है। जिशान कमर- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत को निदेशक, गव्य विकास के साथ अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद दिया गया है। अजय कुमार सिंह-पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अतिरिक्त प्रभार निदेशक, डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान। वाघमारे प्रसाद कृष्ण-पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- अपर निदेशक रिम्स। लोकेश मिश्रा-प्रतीक्षारतः परीक्षानियंत्रक जेपीएससी। नैन्सी सहाय-पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- निदेशक, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची। कुलदीप चौधरी- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत-आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखपद्ध, रांची। शशि रंजन–पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- निबंधक सहयोग समितियां। माधवी मिश्रा- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- निदेशक, उद्यान, झारखंड, रांची। अनन्य मित्तल- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची। जाधव विजया नारायण राव- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत- निदेशक, पर्यटन, झारखंड, रांची। मेधा भारद्वाज-पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत- निबंधन महानिरीक्षक, अतिरिक्त प्रभार -परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुका प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद।विशाल सागर- प्रतीक्षारत- निदेशक उद्योग।

Spread the love