झारखंड में एनआरसी करा लें, पता चल जाएगा कौन कहां से आया है: बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के द्वितीय पाली के दौरान मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी आबादी कम हो रही है और मुसलमानों की आबादी बढ़ी है। इस पर जामताड़ा विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी ने पुरजोर विरोध किया। इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी की आबादी कम नही हुई है। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में एनआरसी करा लें तब पता चल जाएगा कि कौन कहां से आया है।

श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासियों की आबादी घटेगी तो इसका प्रभाव लोकसभा और विधानसभा की सीटों के साथ सरकारी सेवाओं पर भी पड़ेगा। संथाल में सबसे ज्यादा आदिवासियों की आबादी घटी है। वहां 20 से 25 ऐसे मुखिया हैं जिन्होंने ट्राइबल से शादी की है। अगर आपकी आबादी ही नहीं रहेगी तो एमएलए नहीं बन पाईएगा। सीट नहीं घटे, इसके लिए हम भी आपके साथ हैं। आरक्षण पर कहा कि बिहार से दस्तावेज मंगा कर देख लीजिए, समझ में आ जाएगा।