झारखंड में हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

उधवा/साहिबगंज: झारखंड में हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चौथी बार हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चौथी बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एवं पटाखा फोड़कर जश्न मनाया।

प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो तमिरुद्दीन ने बताया कि इंडिया गठबंधन और हेमंत सरकार को राज्य की जनता ने दोबारा मौका दिया है। झारखंड की सभी जनता ने एकजुट होकर बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। आज का दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज गूंज रही है,अधिकार, समानता,एकता यानी झारखंडियत की आवाज। उन्होंने आगे बताया कि हेमंत जी के नेतृत्व में 5 साल सरकार चलाएंगे और राज्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

झारखण्ड के अबुआ सरकार गरीब, वंचित और शोषित समेत सभी वर्ग के लोगों के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत के साथ तेजी से विकास कार्य करेगी। दिसंबर माह से महिलाओं के खाते में 25 सौ रूपये का सम्मान राशि देने का वादा हमारी सरकार पूरा करने जा रही है। जो विकास के कार्य अधूरे है उसे हमारी सरकार जल्द ही पूरा करेगी। मौके पर मतिउर रहमान,डोली नाज, ताजदार शेख,भैया किस्कू,अखलाकुर रहमान, बरनवास सोरेन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद।