झारखंड में होल्डिंग टैक्स के नाम पर वसूली बंद हो : जय प्रकाश पांडेय

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के नगरपालिका शहरी क्षेत्रों धनबाद, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गढ़वा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, जमशेदपुर, देवघर, क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स के नाम पर नगरपालिकाओं द्वारा अवैध वसूली पर तुरंत लोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिनकी केवल जमीन है अभी मकान भी नहीं बना है, उन लोगों से भी होल्डिंग टैक्स मोबाइल पर मैसेज भेजकर वसूला जा रहा है जो सरासर गलत है। आखिर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों पर होल्डिंग टैक्स लाद कर बिना चुनाव हुए मोटी रकम वसूली जा रही है। इससे आम नागरिकों में झारखंड सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना और बिना जांच किए होल्डिंग टैक्स की वसूली जारी है और आम शहरी नागरिकों पर होल्डिंग टैक्स जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है और वह भी पहले से अधिक टैक्स बढ़ाकर लोड कर दिया गया है। नगरपालिकाओं के चुनाव के बिना होल्डिंग टैक्स की वसूली कानूनी अपराध है, जिससे मकान मालिकों और जमीन खरीदने वाले लोगों में भय उत्पन्न हो गया है। यदि समय रहते होल्डिंग टैक्स पर रोक नहीं लगायी गयी तो सम्पूर्ण झारखंड के सभी जिलों के नगरपालिका क्षेत्रों में आंदोलन प्रारंभ हो जाएगा, जिसके लिए झारखंड सरकार स्वयं हो जिम्मेवार होगी।

Spread the love