झारखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास : रविन्द्र

Politics

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और डेयरी उत्पादकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है। शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे के दौरान उन्होंने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कृषि, पशुपालन और डेयरी उत्पाद के क्षेत्र में उपभोक्ताओं और किसानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे उत्पाद का उचित मूल्य किसानों को सीधे मिले और उनकी आय में वृद्धि हो।

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की योजना पर रहा कार्य हो : रविन्द्र सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर विपणन व्यवस्था के जरिए कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की योजना पर कार्य हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड के किसानों को पंजाब और हरियाणा के बड़े कृषकों के समान नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यहां अधिकांश किसान छोटे और मझोले स्तर पर खेती एवं बागवानी करते हैं। इन किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से कृषि उपकरणों का वितरण कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य सरकार अपने स्तर पर हर कदम पर किसानों को सहयोग देकर उनके विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है।

Spread the love