झारखंड निर्माण को 25 साल गुजरने के बाद भी अभी तक राज्य में पेसा कानून लागू नहीं हो पाया : बच्चन उरांव

360° Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: बिना ग्रामसभा के जमीन की खरीद-बिक्री पर यथाशीघ्र रोक लगाया जाए। सीएनटी एक्ट,पेसा एक्ट और पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर क्षेत्र में धड़ल्ले से जल,जंगल और जमीन की लूट हो रही है। नियमों की धज्जियां उड़ाकर आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री हो रही है,और बाहरी लोग आकर बस रहे हैं। आने वाले दिन आदिवासी – मूलवासियों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा।

उक्त बातें झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बच्चन उरांव ने कही। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के बने हुए 28 वर्ष हो गए हैं। वहीं झारखंड निर्माण को 25 साल गुजरने के बाद भी अभी तक राज्य में यह कानून लागू नहीं हो पाया। जबकि वर्तमान में गठबंधन की सरकार है,फिर भी पेसा का नियमावली बनाकर ग्रामसभा को अधिकार नहीं दिया गया है यह राज्य के लिए बड़ी दुर्भाग्य की बात है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट के रहते हुए भी राज्य भर में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। सरकार द्वारा इसकी जांच होनी चाहिए।

Spread the love