झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे और पुतला दहन किया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान भारत के लोकतंत्र की आत्मा है जिसके शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर हैं। ऐसे महान विभूति को अपमानित करना लोकतंत्र के पीठ में खंजर घोंपने के समान है। कांग्रेस संविधान और दलित-पिछड़ों के साथ देश के हर वर्ग-समाज के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, अमूल्य नीरज खाल को, आलोक कुमार दूबे सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love