झारखंड प्रदेश में है परिवर्तन की लहर,एन डी ए जा रही है सरकार बनाने: आदित्य साहू

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में चाईबासा विधान सभा चुनाव संचालन प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने आये प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने किया।आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि पूरे राज्य में परिवर्त्तन की लहर चल रही है,जनता 5 सालों में हेमन्त सोरेन की सरकार से ऊब गई है,वर्तमान सरकार राज्य में भरास्ट्राचार की जननी बन गई है,भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकनों में उमड़ी जनमानस की भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिकाधिक मतो से जीताने का संकल्प कर लिया है केवल जरूरत है चुनाव में सुदृढ़ संचालन की,जिसके लिए पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है। साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पंचप्रण लिए है जिसमें गोगो दीदी योजना के तहत राज्य के सभी महिलाओं को हर महीने 21 सौ रुपये उनके खाते में भेजेगी,21 लाख झारखंड वासियों को पक्का घर,मुफ्त बालू,जल कनेक्शन के साथ देगी, स्नातक और स्नातकोर युवाओं को प्रति माह 2 हजार की प्रोत्साहन राशी देगी,महिलाओं को 5 सौ रुपये ने गैस सिलिंडर 10 माह और 2 सिलेंडर मुफ्त देगी,2 लाख 87 हजार सरकारी पदों में भर्ती,5 लाख युवाओं को प्रत्येक वर्ष स्वरोजगार उपलब्ध कराकर जॉब कलेंडर जारी कर समय पर नियुक्ति पत्र हस्तांतरित करेगी।

Spread the love