झारखण्ड पुलिस मुख्यालय समेत सभी जिलों में साप्ताहिक परेड का आयोजन

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय एवं राज्य के सभी जिले के पुलिस इकाईयों में साप्तहिक परेड का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 09 बजे रांची के धुर्वा स्थित मुख्यालय एवं राज्य के सभी जिले के इकाईयों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन प्रारम्भ हुआ।
इस परेड में आरक्षी से पुलिस निरीक्षक संवर्ग के पदाधिकारी एवं कर्मी भाग लिए। यह परेड नियमित रूप से अगले आदेश तक आयोजित किया जायेगा।

Spread the love