झारखंड राज्य में बने भगवान परशुराम का मंदिर एवं धर्मशाला : ब्राह्मण महासभा

360° Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को 11:30 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगावर से मिलकर ज्ञापन सोपा गया। प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल संतोष कुमार गंगावर से झारखंड राज्य में बने भगवान परशुराम का मंदिर एवं धर्मशाला का बनवाने की आग्रह किया।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश के महिला सेल के संयोजीका ललीता ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन पांडेय, सचिव अरविंद कुमार झा, एवं देवचरण पाण्डेय शामील थे।

Spread the love