Eksandesh Desk
हजारीबाग: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव एवं सदस्य लक्ष्मण यादव व नंदकिशोर मेहता का स्वागत समारोह बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हजारीबाग जिला कार्यालय हीराबाग चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया।
झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनाकर अध्यक्ष एवं सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर जानकी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ओबीसी समाज के मान-सम्मान को बढ़ाने हेतु उन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए ‘ट्रिपल टेस्ट’ की प्रक्रिया जोरों पर है, और इसके लिए वह 15 दिनों के तूफानी दौरे पर निकले हैं। इसी के तहत हजारीबाग पहुंचे हैं जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर नगर निगम क्षेत्र के पांच वार्डो का भौतिक सत्यापन भी किया।
कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य भर में ट्रिपल टेस्ट के तहत भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी, जिससे अक्टूबर के बाद नवंबर-दिसंबर में चुनाव संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव से नगर क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के राजनीतिक सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बहुत कम समय में हजारीबाग जिले में एक मजबूत संगठन के रूप में उभरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झामुमो माटी और जनभावनाओं की पार्टी है, जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों पर चलती है।
उन्होंने कहा कि ढिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है निश्चित तौर पर हजारीबाग जिले में संगठन की मजबूती और झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा और संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में झामुमो के संगठन विस्तार एवं मजबूती पर भी चर्चा हुई तथा कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, जिला उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, विकास राणा, मोहम्मद इजहार, मनोहर राम, यासीन खान, मुखिया संघ जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता,सोनाराम मांझी, प्रखंड अध्यक्षगण – कुद्दुस अंसारी ( चकुलशा), सलीम अंसारी (बरकट्ठा), संजय सिंह (बड़कागांव), नजीर अंसारी (पदमा), उज्ज्वल सिंह (चौपारण), छत्रधारी प्रसाद (दारू), राजेश मेहता (इचाक), लखनलाल महतो (डाड़ी), कपिल देव चौधरी (विष्णुगढ़), देवेंद्र कुमार (बरही), बिरबल महतो (सदर), नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, नगर सचिव निसार अहमद, उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, रामदेव यादव, बालकुमार महतो, संजय प्रजापति,श्वेता दुबे, तराना प्रवीण, रीणा देवी, सरफराज अहमद, अख्तर हाशमी, कुणाल यादव, चंदन सिंह, निर्मल राम, अब्दुल्ला खान, नईम राही, मनोहर राम, सहित कई झामुमो नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
