Eksandeshlive Desk
पश्चिम सिंहभूम : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा इकाई की झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार और शोषण की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता कर रही लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उनका सशक्तिकरण करना है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गुवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता बहादुर, सचिव रजनी पिंगुवा और कोषाध्यक्ष लता कर्मकार को बनाया गया। अन्य पदों के लिए संंगठन का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड श्रमिक संघ केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झामुमो जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम, समाजसेवी नजीर खान उपस्थित थे। इस अवसर पर पदमा केसरी, ममता देवी, सुमी दास, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, मीना देवी, नीलम समद, महादेवी सिंहा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।