रांची: रांची सिविल कोर्ट के वरीय एवं अधिवक्ता भरत चन्द्र महतो ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31 के सदस्य पद के लिए डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यलय अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
नामांकन दाखिल करने के पश्चात श्री महतो ने रांची ज़िला बार एसोसिएशन के नए एवं पुराने बार के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे अधिवक्ताओं के हित, कल्याण और अधिकारों की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। श्री महतो ने अधिवक्ता कल्याण योजनाओं को और सशक्त बनाने, युवा अधिवक्ताओं को बेहतर अवसर देने तथा बार और बेंच के बीच समन्वय को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर भरत चन्द्र महतो के साथ अधिवक्ता रेखा वर्मा, निरंजन राम, अंजित कुमार महतो, मृत्युंजय प्रसाद, कमलेश कुमार, बंटी, शालिनी श्री, केशर कुमारी, दिलेश्वर प्रमाणिक, ब्रजेंद्र नाथ महतो समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। अधिवक्ताओं ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
