जिला अधिवक्ता संघ के लिपिक चुनाव हुआ सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live

NUTAN

लोहरदगा: शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के लिपिक चुनाव 2025-2027 आज पूरी तैयारी के साथ मुख्य चुनाव पदाधिकारी लाल धर्मेंद्र देव की देखरेख में पूर्ण हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नागेश्वर पांडे एवं अशोक कुमार के बीच कड़ी टेकर देखी गई। अध्यक्ष पद में अशोक कुमार 28 वोट लाकर विजय हुये जीत वाहन महतो उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए सचिव पद के लिए शाहनवाज शहजादा एवं जसवंत उरांव के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जसवंत उरांव 27 वोट लाकर विजय हुए सहसचिव पद के लिए इब्राहिम अंसारी एवं सुरेंद्र कुमार लोहार के बीच कड़ी टक्कर देखी गई जिसमें सुरेंद्र लोहार 28 वोट लाकर विजय हुए कोषाध्यक्ष पद में प्रवीण कुमार एवं सोनू कुमार वर्मा के बीच मुकाबला रहा जहां सोनू कुमार सर्वाधिक 30 मतों के साथ विजय हुए इसके पहले कार्यकारिणी में चार पदों में निर्विरोध चारों सदस्य विजय घोषित किए गए मुख्य चुनाव प्राधिकारी द्वारा कहा गया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सभी विजय प्रत्याशियों को उनके द्वारा जीत की बधाई दी गई साथ ही अपने सहयोगी विनय कुमार एवं मनोज कुमार को भी उन्होंने चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सभी विजय प्रत्याशियों को अपने सत्र में अच्छा कार्य करने के लिए भी कहा जिससे लिपिक संघ आगे और भी अच्छी तरीके से जिलाअधिवक्ता संघ के सहयोग के साथ सफलतापूर्वक अपने कार्यकाल को पूरा करें इसकी भी शुभकामनाएं दी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा द्वारा कहा गया की बहुत दिनों से अधिवक्ता लिपिक चुनाव नहीं हो रहा था। जिसे अपने संज्ञान में लेकर चर्चाओं के बीच इसे पूरा किया गया। इनके आगे भविष्य के लिए शुभकामना दी महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव द्वारा कहा गया कि लिपिक संघ अधिवक्ता संघ का एक महत्वपूर्ण अंग है और दोनों एक दूसरे के सहयोगी है उपाध्यक्ष देवाशीष कार,अनिल पांडे चंद्र प्रकाश पाठक आदि अन्य अधिवक्तागण एवं अधिवक्ता लिपिक उपस्थित रहे।

Spread the love