जिला कांग्रेस कमेटी ने किया श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

360° Ek Sandesh Live Politics

NUTAN

लोहरदगा: शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन लोहरदगा में राष्ट्रसेवा और एकता के दो प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने की। सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुजम्मिल अंसारी का प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल, दोनों ही भारतीय इतिहास के ऐसे अमर नायक हैं जिनके बिना भारत की कल्पना अधूरी है। इंदिरा गांधी जी लौह-इच्छाशक्ति, साहस और नेतृत्व की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखा। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उनके कदम ऐतिहासिक थे। उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। उनका जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की नींव रखी। उन्होंने 562 रियासतों को एक राष्ट्र के सूत्र में पिरो दिया। उनका दृढ़ निर्णय और राष्ट्रनिष्ठा भारत के लिए अमर प्रेरणा है। दोनों नेताओं ने त्याग, समर्पण और सेवा की मिसाल कायम की। आज उनके आदर्श हमें सशक्त, एकजुट और प्रगतिशील भारत के निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।
पूर्व जिला कमिटी उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने अपने भावपूर्ण वक्तव्य में कहा इंदिरा और सरदार पटेल ने अपने कर्म और संकल्प से भारत माता को नई दिशा दी, उनका जीवन आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इंदिरा गांधी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और आत्मविश्वास का उदाहरण रहा। उन्होंने भारत को आधुनिकता और वैज्ञानिक सोच की ओर अग्रसर किया। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में पहचान बनाई। सरदार पटेल ने आज़ाद भारत को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया। उनका संगठन कौशल और दूरदृष्टि अतुलनीय थी। दोनों नेताओं ने एक सशक्त, एकीकृत और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी। उनका जीवन हमें जनसेवा, एकता और त्याग का पाठ पढ़ाता है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा और देश की एकता के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे: पूर्व जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, संयोजक RGPRS संदीप कुमार गुप्ता,जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव सगीर अंसारी, पूर्व जिला महासचिव एवं अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव हाजी सिकंदर, OBC स्टेट कोऑर्डिनेटर संतोष महतो, NSUI के मनौवर आलम, जिलाध्यक्ष सेवादल शम्भू प्रजापति, कुडू मण्डल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी, पूर्व कुडू प्रखण्ड अध्यक्ष मुनीम अंसारी, सेराज अंसारी, असलम अंसारी, तारिक अनवत, गुलाम जिलानी, कमरुल अंसारी, एजाज अंसारी, यासीन अंसारी, रफीक अंसारी, युसूफ अंसारी, रऊफ खान, सनाउल्ला अंसारी, जगमनी उराँव, मो. इकबाल, अरशद अयूब, जुनैद खान, सरीफ अंसारी, मुराद अंसारी, बबिता देवी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love