जिला परिषद आदिल अजीम ने किया चानहों प्रखंड के बलसोकरा स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य प्रक्षेत्र योजना के तहत चानहों प्रखंड के बलसोकरा में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास मंगलवार को जिला परिषद आदिल अजीम ने किया। मौके पर जिला परिषद आदिल अजीम ने कहा कि बलसोकरा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी, जिसे उन्होंने अपने चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि अब यह मांग पूरी होने जा रही है और उपकेंद्र बनने से पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि मो गयास, बलसोकरा पंचायत के मुखिया, झामको मुंडा, होलिका देवी, पंचायत समिति के तजम्मुल अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, मुखिया शिव उरांव, समेत चानहो, बलसोकरा के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love