जिलाध्यक्ष के आवास पर सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास का हुवा भव्य स्वागत

360° Ek Sandesh Live

सभी लोगो का शुरू से हमको सभी का सहयोग मिला है उसके हम ऋणी है: प्रेम विकास

टंडवा: सांसद कालीचरण सिंह के सीसीएल प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में स्वागत का दौरा जारी है,मंगलवार को मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह धनगड्डा मुखिया आवास पर प्रेम विकास का भव्य स्वागत किया गया, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने प्रेम विकास को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही सभी ने प्रेम विकास को सांसद प्रतिनिधि मनोनय किए जाने पर सांसद कालीचरण सिंह सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर प्रेम विकास ने कहा की सभी लोगो का शुरू से हमको सभी का सहयोग मिला है उसके हम ऋणी है, कोयलांचल के विस्थापित प्रभावित लोगों को एकजुट कर सभी के हक अधिकार के लिए संकल्पित हैं, उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा, वही मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने सड़क दुर्घटना वाहन मालिकों की समस्या पर प्रेम विकास के साथ विस्तार से चर्चा किया। मौके अभिषेक सिंह राजू यादव मृतुन्जय सिंह लखन पाल भागवत गुप्ता संतोष सिंह मो मुस्तफा मो हनीफ मो रेयाज मो सुलेमान गयस मियां बिगन यादव मो आलम मधु पाल समेत कई उपस्थित थे।

Spread the love