जल जमाव की समस्या का निदान करें रांची नगर निगम: अभिषेक शुक्ल

360° Ek Sandesh Live


By sunil Verma
रांची: युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची नगर निगम के नगर प्रशासक अमित कुमार से मुलाकात कर उन्हें रांची में मानसून के दौरान जल जमाव की समस्या अवगत कराया। मांग पत्र सौंपते हुए युवा आजसू के अभिषेक शुक्ला ने कहा रांची में मानसून की दस्तक होते ही पूरे शहर समेत रांची नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 55 वार्ड के गली मोहल्ले में जल जमाव की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे इन वार्डों में निवास करने वाले आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है एवं आए दिन जल जमाव के कारण किसी न किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होना एवं ड्रेनेज सिस्टम के खराब स्थिति जल जमाव के मुख्य कारणों में से एक है। अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा जल जमाव की समस्या को देखते हुए नगर निगम युद्ध स्तर पर शहर के तमाम नाले की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की व्यवस्था करें और शहर वासियों को इन समस्याओं से निजात दिलाए। अन्यथा युवा आजसू के पधाधिकारी एवं सदस्य घेराव धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर मौजूद रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की सभी वार्ड में नाली की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को सही करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है रांची नगर निगम अंतर्गत आने वाले किसी गली मोहल्ले वार्ड में कोई भी परेशानी हो तो वह( कंट्रोल रूम)हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर संपर्क कर सकते हैं।