Eksandesh Desk
हजारीबाग/कटकमसांडी: प्रखण्ड के ग्राम रोमी में आयोजित मां सर्व सिद्धिदात्री देवी मंडप का जीर्णोद्धार सह शिव परिवार एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के जलयात्रा में भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता शामिल हुई जहां यज्ञ समिति एवं कलश यात्रियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलश यात्रियों के कदम से कदम मिलाकर चलकर हौसला बढाया तथा ईश्वर से उनकी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। उन्होंने सभी की जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार होता है। साथ ही भक्तिभाव का महौल पूरे क्षेत्र में बना रहता है। मौके पर अध्यक्ष अजय राणा, सचिव सुरज यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, बिरू राणा, सुबोध कुमार, सुरेश साव सहित बड़ी संख्या में जलयात्री एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।