जन कल्याण सेवा न्यास ने किया पंडित दीनदयाल जयंति का भव्य आयोजन

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा) परशुराम नगर चौखड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंति मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन जन कल्याण सेवा न्यास परशुराम नगर चौखड़ा के द्वारा आयोजित किया गया मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रपाल भैया जी,परशुराम जी की साकारात्मक सहभागिता रही। इस आयोजन पर बतौर मुख्य अतिथि अनिल ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख,विशिष्ट अतिथि संजय कुमार मिश्र अखिल भारती सह इतिहास संकलन प्रमुख तथा बिनोद सिंह यादव हिन्दु जागरण मंच क्षेत्र संयोजक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद पाठक ने किया।कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर केशव भवन का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद सभी अतिथियों को माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने वृक्षारोपण भी किया।
मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी स्वर्णिम विचार अंत्योदय हर वर्ग और अंतिम व्यक्तियों के उदय के सपने को साकार करते हुए भेद-भाव का परित्याग कर सर्वागीण विकास की विचाराधारा को सफल बनाना होगा। आगे वक्तव्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष कान्हु चरण मल्लिक, कोषाध्यक्ष विजय सिंह,डाॅ शिव शाह , श्याम सिंह ,राहुल सिंह ,जितेन्द्र रजक, बैजनाथ सिंह, दिलीप साव, अशोक अनन्त,जिला कार्यवाह पंकज सिंह, उदय सिंह समेत अन्य गण्यमान्य व ग्रामीण शामिल हुए।

Spread the love