जन सहायता शिविर का आयोजन संपन्न

360° Ek Sandesh Live

By Sunil
सोनाहातू : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के निर्देश पर सोनाहातू प्रखंड परिसर में एक दिवसीय जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखण्ड के सभी 14 पंचायतों से आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आवेदन जमा किये। अधिकांश लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हैतु आवेदन दिया। डॉ राकेश किरण महतो ने जन सहायता शिविर के आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के उपरांत पुन: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी है। पिछले साढ़े चार वर्षो से में राज्य सरकार द्वारा जनहित में सभी वर्गों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके बावजूद रांची जिला कांग्रेस कमिटी ऐसा महसूस करती है कि राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण जनता को इनका पुरा-पुरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। गठबंधन सरकार का प्रमुख सहयोगी दल होने के कारण ये हमारी जिम्मेदारी है कि हमारी पार्टी जनता और सरकार बीच सेतु का काम करें। डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि इस सहायता शिविर में जनता निम्न प्रकार के समस्याओं के समाधान हेतु एवं सरकार की जन कल्यांकारी योजनाओं से संबोधित 4362 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है,जिसमें भूमि सम्बधी, राशन कार्ड, आय, जाति, आवासीय , विकलांगता प्रमाण पत्र, पेंशन, कृषि ऋण, छात्रवृत्ति, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, श्रम, अबुवा आवास योजना, मुख्यमंत्री बहन – बेटी स्वालम्बन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना,तालाब निर्माण, मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना, आपदा राहत, सरना/मसना स्थल घेराबंदी इत्यादि है।

शिविर में कानूनी सलाह देने के लिए विशेषज्ञ अधिवक्ता श्री विनोद सिंह एवं श्री सोनी नायक विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित आज के इस शिविर को सफल बनाने में सोनाहातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजगुत महतो, प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो,सोनाहातू पूर्वी मंडल अध्यक्ष राधा माधव सेठ, सोनाहातू पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी, सोनाहातू महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री देवी, महासचिव राधिका देवी,सोनाहातू युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, सोनाहातू प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष मुकुंद यादव, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, अल्पसंख्यक जिला सचिव मंजुर मोमिन,सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, मो कलाम अंसारी, रमजान अंसारी, रसोराज लोहरा, राम कृष्ण महतो, मदन कर्मकार, चक्रधर मुखियार, विशेश्वर सिंह मुंडा, प्रेमानंद महतो शिव नाथ महतो, डोमन महतो, राजनाथ महतो, लक्ष्मण महतो इत्यादि सोनाहातू प्रखंड के कांग्रेस नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सिल्ली एवं सोनाहातु प्रखण्ड के उपरान्त आगामी दिनांक 26 जुलाई को राहे प्रखण्ड में जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love