रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को आॅनलाइन संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने जनजाति समाज का गौरव तो बढ़ाया ही ,इससे पूरे झारखंड का सम्मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि जब भी अवसर आया है भाजपा ने झारखंड का और जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया है। जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अलग झारखंड राज्य गठन की तिथि भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर ही निर्धारित किया। झारखंड केलिए यह दिन दोहरे खुशी का दिन है।राज्य स्थापना दिवस के साथ जनजाति गौरव दिवस का उपहार झारखंड को मिला है।श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के महान विभूति के 150 वीं वर्षगांठ को मनाने का अवसर यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से गौरव दिवस को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजाति समाज के उत्थान और सम्मान केलिए संकल्पित और समर्पित है। भाजपा की अटल जी की सरकार ने ही अलग जनजाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। देश की सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर आज जनजाति समाज की बेटी आसीन है। जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास केलिए पीएम जन मन योजना ,प्रखंड स्तर पर एकलव्य विद्यालय जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिवर्ष देश के कई जनजाति समाज के विशिष्ट जनों को पद्मश्री ,जैसे पुरस्कार मिल रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड का सौभाग्य है कि झारखंड और जनजाति गौरव दिवस का गहरा नाता है। हम सभी उसी भूमि के निवासी हैं जहां 150 वर्ष पूर्व भगवान बिरसा मुंडा ने जन्म लिया था। कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक आदिवासी महानायकों को सम्मानित नहीं किया।केवल चुनाव में नारे दिए ,वोट मांगे लेकिन सम्मान नहीं दिया। मोदी सरकार विकास भी कर रही और सम्मान भी दे रही। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यशाला को आॅनलाइन संबोधित करते हुए जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रमों को सफल एवं प्रभावी बनाने केलिए आवश्यक निर्देश दिए। यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्व है जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती वर्षगांठ,सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्षगांठ और राष्ट्रगान वन्देमातरम की 150 वीं जयंती मनाई जा रही।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि जनजाति समाज ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर विकास में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन आज भाजपा की सरकार ही हैं जिसने समाज के योगदान को एक पहचान दिया व सम्मान दिया।
