जनप्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

सरायकेला-खरसावाँ: पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है।इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जाएगा ।

इस अभियान के तहत आज को वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के नेतृत्व में दलभंगा ओपी परिसर में स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई ।बैठक के दौरान स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपना विचार रखा गया एवं सभी के द्वारा अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली गई।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सराइकेला द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Spread the love