जनसमस्याओं का समाधान ही मेरा उद्देश्य : अंबा प्रसाद

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

भुरकुंडा (रामगढ़): लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद पुनः पीटीपीएस स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में विधायक अंबा प्रसाद द्वारा सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में विधायक ने दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की जनसमस्या सुनी। समस्या सुनने के बाद विधायक अंबा प्रसाद ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। साथ ही कई समस्याओं के समाधान के लिए अंबा प्रसाद ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिए। दरबार में उचरिंगा गांव से आए दर्जनों महिलाओं को समस्या सुनी गई। जिसमें उन लोगों का मांग था कि मंडा पूजा में तारा माचा विधायक मद से दिया जाए। जिसपर विधायक ने तत्काल पहल करते हुउ 2 लाख का अनुशंसा कर उन महिलाओं को अनुशंसा पत्र प्रदान की। मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करने में दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समस्याओं करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मकसद है कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों की जनसमस्या का समाधान हो सके और उनको कहीं भटकना न पड़े। मौके पर पतरातू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, मो हसीब, अंजन प्रसाद, योगेंद्र सिंह खरवार, चंदन साव, रामशरण गिरी, डॉ अशोक प्रसाद, प्रदीप साव, कमलेश राम, राजू प्रसाद, चंचला कश्यप, परमानंद कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थें।