News by ajay Raj
जोरी/लावालौंग(चतरा): जिले के पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत जोरी वशिष्ठ नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार को लावालौंग थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने अपने नए पद पर विधिवत योगदान दे दिया है।बताया जाता है कि चंदन कुमार अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। जोरी वशिष्ठ नगर थाना में पदस्थापन के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई थी।लावालौंग थाना प्रभारी के रूप में योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी उनके पदस्थापन पर उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था और बेहतर होगी।
